व्यापार

आरबीआई ने यूपीआई से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे डालने की दी इजाजत

jantaserishta.com
5 April 2024 12:46 PM IST
आरबीआई ने यूपीआई से कैश डिपॉजिट मशीन में पैसे डालने की दी इजाजत
x
मुंबई: आरबीआई ने लेनदेन में सुविधा बढ़ाने के लिए ग्राहकों को यूपीआई के माध्यम से कैश डिपॉजिट मशीनों (सीडीएम) में पैसे जमा करने की अनुमति देने का फैसला किया है।
सीडीएम के माध्यम से कैश जमा फिलहाल डेबिट कार्ड से हो रहा है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “एटीएम में यूपीआई का उपयोग कर बिना कार्ड के कैश निकालने के अनुभव को देखते हुए, अब यूपीआई का उपयोग कर सीडीएम में नकदी जमा करने की सुविधा भी प्रस्तावित है। यह उपाय ग्राहकों की सुविधा को और बढ़ाएगा और बैंकों में मुद्रा प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाएगा।”
उन्होंने कहा कि ग्राहकों के लिए चीजें आसान होने के अलावा, बैंकों को भी फायदा होगा। वे अभी अपने ब्रांच में कैश जमा करने में बहुत समय लगाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story