व्यापार

आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान

jantaserishta.com
8 Jun 2023 11:29 AM IST
आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान
x
चेन्नई (आईएएनएस)| उम्मीद के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.50 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। साथ ही आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विकास दर (जीडीपी) 6.5 फीसदी और महंगाई दर 5.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिन के विचार-विमर्श के बाद एमपीसी के फैसले की घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर रखने का फैसला किया है।
दास ने कहा कि एमपीसी की बैठक छह, सात और आठ जून को हुई थी। दास ने कहा कि आर्थिक कारकों को ध्यान में रखते हुए एमपीसी ने वित्त वर्ष 24 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। मुद्रास्फीति की दर के बारे में 2023-24 के लिए एमपीसी का पूवार्नुमान 5.1 प्रतिशत है, जिसमें रबी फसल की कटाई/मानसून को ध्यान में रखा गया है।
दास ने यह भी कहा कि भू-राजनीतिक स्थिति, मानसून और अन्य के कारण अनिश्चितता अभी भी मौजूद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story