व्यापार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मंजूरी, मुकेश अंबानी के समधी खरीदेंगे ये कंपनी

jantaserishta.com
21 Feb 2021 12:39 PM IST
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मंजूरी, मुकेश अंबानी के समधी खरीदेंगे ये कंपनी
x

फाइल फोटो 


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिरामल ग्रुप को 34250 करोड़ में DHFL (Dewan Housing Finance Corporation) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है. इस डील को DHFL के कर्जदाताओं की समिति (COC) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. सीओसी ने पिरामल ग्रुप की कंपनी पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की समाधान योजना को पिछले महीने मंजूरी दी थी.

क्या आपको पता है कि पिरामल ग्रुप के मुखिया अजय पिरामल देश के सबसे मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के समधी हैं. पिरामल ग्रुप का कारोबार फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मास्युटिकल सेक्टर में है. इसके अलावा उनका रियल एस्टेट में भी कारोबार है. उनके बेटे आनंद पिरामल की शादी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी से हुई है. पिरामल ग्रुप ने एक बयान में कहा, 'हम समझते हैं कि आरबीआई ने पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस की DHFL समाधान योजना को मंजूरी दे दी है.' पिछले हफ्ते DHFL ने दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही दौरान 13,095.38 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध घाटा (Consolidated net loss)होने की बात बताई थी.
जुलाई 2019 में DHFL पर बैंकों का 83,873 करोड़ रुपए का बकाया था. इसमें 10,083 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा बकाया भारतीय स्टेट बैंक का है. मार्च 2020 में कंपनी की परिसम्पत्तियां (Assets) 79,800 करोड़ रुपए थी. इसमें से 63 प्रतिशत एनपीए हो चुकी थीं.
इस कंपनी के अधिग्रहण की रेस में अमेरिकन एसेट मैनेजमेंट कंपनी Oaktree भी शामिल थी. Oaktree को 45 फीसदी वोट मिले. वहीं इस दौड़ में शामिल एक और कंपनी अडाणी कैपिटल को महज 18 फीसदी वोट मिले थे. Oaktree ने DHFL के लिए 38,400 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी जबकि पिरामल ने 37,250 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. हालांकि पिरामल के ऑफर में अपफ्रंट कैश का हिस्सा ज्यादा था और इसी कारण इस ग्रुप को ऑक्‍शन जीतने में मदद मिली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story