व्यापार

राकेश झुनझुनवाला का निधन, अकासा एयरलाइंस की शुरुआत की थी

jantaserishta.com
14 Aug 2022 9:10 AM IST
राकेश झुनझुनवाला का निधन, अकासा एयरलाइंस की शुरुआत की थी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: शेयर मार्केट के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है. उन्हें 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. दिग्गज कारोबारी झुनझुनवाला के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल ने कर दी है. उन्हें आज सुबह 6 बजकर 45 बजे मिनट पर अस्पताल लाया गया था.

राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है. शेयर मार्केट से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे. उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर में मोटा इन्वेस्टमेंट किया था और 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है. स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास आज हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है. मजेदार है कि इतनी दौलत वाले इंसान का सफर महज 5 हजार रुपये से शुरू हुआ था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story