व्यापार

रेलवे अगले महीने से फरवरी 2022 तक इन रूट्स पर 12 ट्रेनों को रद्द करेगा, देखें पूरी लिस्ट

Bhumika Sahu
10 Nov 2021 7:02 AM GMT
रेलवे अगले महीने से फरवरी 2022 तक इन रूट्स पर 12 ट्रेनों को रद्द करेगा, देखें पूरी लिस्ट
x
Indian Railways: भारतीय रेलवे के पश्चिम रेलवे ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय रेलवे (Indian Railways) त्योहारी सीजन के दौरान लगभग 668 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं. भारतीय रेलवे अगले महीने छह जोड़ी ट्रेनों को रद्द करने की योजना बना रही है. पश्चिम रेलवे (WR) के मुताबिक, उसने सर्दियों के मौसम में परिचालन कारणों से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक 12 ट्रेनें नॉन-फंक्शनल रहेंगी. यहां उन ट्रेनों की लिस्ट दी गई है जिन्हें भारतीय रेलवे ने सर्दियों के मौसम में रद्द कर दिया है.

ट्रेन नंबर 05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल, प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली 3 दिसंबर 2021 से 25 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी. इसी तरह, प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक प्रत्येक रद्द रहेगी.
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 09018 हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस – प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी
ट्रेन नंबर 09018 हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस – प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली 7 दिसंबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन संख्या 09404 सुल्तानपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 09407 अहमदाबाद-वाराणसी साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 09408 वाराणसी-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक शनिवार को चल रही है, 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 09111 वलसाड-हरिद्वार साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार चलने वाली 7 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 09112 हरिद्वार-वलसाड साप्ताहिक विशेष प्रत्येक बुधवार को चलने वाली 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 04309 उज्जैन-देहरादून द्वि-साप्ताहिक विशेष जो प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को चलती है, 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 04310 देहरादून-उज्जैन द्वि-साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को चलने वाली, 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी.


Next Story