राहुल गांधी बोले,भारत सक्षम है, US से कर सकता है मज़बूती से व्यापारिक समझौता

New Delhi नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ नीति में बदलाव की बात कहने का पूरा अधिकार है, लेकिन भारत को भी आत्मविश्वास के साथ जवाबी बातचीत करनी चाहिए। यह टिप्पणी उन्होंने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी स्थित वॉटसन इंस्टीट्यूट में एक संवाद के दौरान की थी, जिसका वीडियो हाल ही में सार्वजनिक हुआ है।
राहुल ने कहा कि भारत के पास "मापदंड और क्षमता" दोनों हैं, ज़रूरत है एक स्पष्ट दिशा की, जिससे देश उत्पादन व रोज़गार के क्षेत्र में चीन से मुकाबला कर सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास के लिए आर्थिक संसाधन ज़रूरी हैं, और इसके लिए एक खुली व उदार अर्थव्यवस्था आवश्यक है।
ट्रंप द्वारा टैरिफ नीति में बदलाव की इच्छा को राहुल ने स्वाभाविक बताया और कहा कि भारत को भी अपने हितों की रक्षा करते हुए सशक्त ढंग से वार्ता करनी चाहिए।





