
x
Bijing बीजिंग। चीन में आपातकालीन प्रबंधन कार्य सम्मेलन 5 और 6 जनवरी को राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस मौके पर आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला साल होने के नाते इस वर्ष में एकीकृत निपटारा करने के लिए तीन वर्षीय कार्य मिशन पूरा किया जाएगा।
बताया जाता है कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन में आपातकालीन प्रबंधन के मुख्य सूचकांक सफलतापूर्वक हासिल किए गए। वर्ष 2024 में पूरे चीन में काम की जगह पर हुई दुर्घटना से मृतकों की संख्या पहली बार 20 हजार से कम हुई और गंभीर दुर्घटनाओं की संख्या पहली बार 10 से कम थी।
उधर, प्राकृतिक आपदा के क्षेत्र में 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान प्रति वर्ष आपदा पीड़ितों की औसत संख्या, आपदा के कारण मरने वालों व लापता लोगों की संख्या और आपदा के कारण होने वाले सीधे आर्थिक नुकसान का जीडीपी में अनुपात अलग-अलग तौर पर 13वीं पंचवर्षीय योजना के वार्षिक औसत से 36 प्रतिशत, 22.9 प्रतिशत और 39 प्रतिशत कम हुआ। योजना है कि वर्ष 2030 तक चीन में आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था और क्षमता आधुनिकीकरण में स्पष्ट प्रगति होगी। रोकथाम प्राथमिक सार्वजनिक सुरक्षा शासन मॉडल स्थापित होगा।
Tagsचीन आपातकालीन प्रबंधनबीजिंगपंचवर्षीय योजनाआपदा प्रबंधनकार्यस्थल दुर्घटनाएंप्राकृतिक आपदासार्वजनिक सुरक्षाआपातकालीन मंत्रालयचीन सरकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





