व्यापार

फायदे या फिर घाटे का सौदा कौन-सी चीजें होती हैं कवर

Teja
22 April 2023 8:22 AM GMT
फायदे या फिर घाटे का सौदा कौन-सी चीजें होती हैं कवर
x

इन्शुरन्स : घरों की लगातार बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए खरीदारों के लिए आज के समय में होम इंश्योरेंस (Home Insurance) बेहद जरूरी हो गया है। इससे आप आपने घर को होने वाले किसी भी प्राकृतिक नुकसान से बचा सकते हैं, लेकिन आपको होम इंश्योरेंस लेने के पहले कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए।

सबसे पहले हमें होम इंश्योरेंस प्लान का चुनाव करने पहले ये समझ लेना चाहिए कि पॉलिसी में कवरेज का स्कोप क्या है। ज्यादातर होम इंश्योरेंस प्लान में केवल बिलडिंग को और उसमें रखें सामान को कवर किया जाता है। इसके साथ काफी सारी सीमाएं दी जाती हैं। ऐसे में आपको प्लान खरीदने से पहले पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। कई पॉलिसियों में भूकंप और बाढ़ को कवर नहीं किया जाता है।

होम इंश्योरेंस खरीदते समय आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि कंपनी का क्लेम प्रोसेस क्या है। मुश्किल समय में क्लेम करते समय किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। साथ ही आपको कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यों भी चेक कर लेना चाहिए। इससे आपको क्लेम करने मे मदद मिलेगी।

Next Story