व्यापार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेर बहादुर देउबा ने नेपाल में RuPay लॉन्च किया

jantaserishta.com
2 April 2022 1:33 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेर बहादुर देउबा ने नेपाल में RuPay लॉन्च किया
x

नई दिल्ली: भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों देशों के बीच रिश्तों को नए मुकाम पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. भारत को नेपाल से जोड़ने वाली जयनगर-कुर्था रेल लाइन की शुरुआत की गई.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि PM देउबा और मैंने व्यापार और सभी प्रकार से cross-border connectivity initiatives को प्राथमिकता देने पर भी सहमति जताई है. जयनगर-कुर्था रेल लाइन की शुरुआत इसी का एक भाग है. ये लाइन भारत के जयनगर को नेपाल के जनकपुर से जोड़ेगी. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच सुगम, बाधारहित आदान-प्रदान के लिए ऐसी योजनायें बेहतरीन योगदान देंगी.
यही नहीं भारत का पॉपुलर पेमेंट सर्विस RuPay कार्ड अब नेपाल में भी काम करेगा. पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि नेपाल में RuPay कार्ड की शुरुआत हमारी फाइनेंशियल क्नेक्टिविटी में एक नया अध्याय जोड़ेगी. पीएम ने कहा कि अन्य प्रोजेक्ट जैसे नेपाल पुलिस अकेडमी, नेपालगंज में एकीकृत चेकपोस्ट और रामायण सर्किट आदि भी दोनों देशों को और करीब लाएंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story