व्यापार

आज फिर नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के दाम, जाने अपने शहर का भाव

Subhi
12 Nov 2020 8:27 AM IST
आज फिर नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के दाम, जाने अपने शहर का भाव
x
सरकारी तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सरकारी तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर से डीजल (Diesel Price) और पेट्रोल (Petrol Price) की कीमतों में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया। ये लगातार 41वां दिन है जब घरेलू बाज़ार में डीजल के दाम स्थिर है। पेट्रोल के दाम पिछले कई दिनों से जस के तस बने हुए हैं।

दिल्ली में आज पेट्रोल कल के भाव 81.06 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज बिक रहा है। जबकि डीजल के दाम भी आज भी स्थिर हैं। डीजल कल के भाव 70.46 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 76.86 रुपये प्रति लीटर है।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये /लीटर डीजल रुपये /लीटर

दिल्ली 81.06 70.46

मुंबई 87.74 76.86

चेन्नै 84.14 75.95

कोलकाता 82.59 73.99

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 73.99 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल के दाम 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 75.95 रुपये प्रति लीटर है।

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।

SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-

पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Next Story