व्यापार

10 दिनों में 7 बार बढ़े दाम: यहां पेट्रोल 116 तो डीजल 103 रुपये पार, महंगाई की मार से जनता हलाकान

jantaserishta.com
14 Oct 2021 2:03 PM IST
10 दिनों में 7 बार बढ़े दाम: यहां पेट्रोल 116 तो डीजल 103 रुपये पार, महंगाई की मार से जनता हलाकान
x

नई दिल्ली: Fuel Prices Today: राजस्थान में तेल की कीमतों में तेजी जारी है. इसने आम आदमी के बजट को हिला कर रख दिया है. राजधानी जयपुर में पिछले दस दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम सात बार बढ़ चुके हैं. जयपुर में गुरुवार को पेट्रोल 116 रुपये प्रति लीटर से ऊपर दर्ज किया गया. पेट्रोल की प्रीमियम गुणवत्ता 116.18 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई जबकि पेट्रोल की सामान्य गुणवत्ता 111.91 रुपये प्रति लीटर है. जयपुर में अभी डीजल 103.07 रुपये प्रति लीटर है.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति ने बताया, "राजस्थान के आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है क्योंकि सरकार लगातार राजनीति कर रही है. पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने मेरे दैनिक बजट पर बुरा असर डाला है."
जयपुर के फ्यूल स्टेशन पर एक अन्य व्यक्ति ने बताया- "मैं एक बैंकर हूं. ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण मुझे कार से हटकर बाइक चलाने पर मजबूर होना पड़ा. मेरा बजट बिगड़ गया है."
गौरतलब है कि राजस्थान के सीमावर्ती जिले में लोग पेट्रोल और डीजल की अत्यधिक कीमतों से परेशान हैं. श्री गंगानगर सहित राजस्थान के कई जिलों के लोग अपने वाहनों के टैंक भरने के लिए पंजाब और हरियाणा का रुख कर रहे हैं क्योंकि वहां ईंधन की कीमतें राजस्थान की तुलना में कम हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story