व्यापार

Banking और credit कार्ड नियमों में भी बदलाव की तैयारी

Ratna Netam
28 Jun 2026 5:57 PM IST
Banking और credit  कार्ड नियमों में भी बदलाव की तैयारी
x

New Delhi नई दिल्ली : एक जुलाई से देश में कई अहम नियमों और कीमतों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। आधार कार्ड, पासपोर्ट फीस, वाहन कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड और एलपीजी सिलेंडर तक कई क्षेत्रों में नई व्यवस्था लागू होगी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ईमेल आईडी अपडेट करना 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक पूरी तरह निशुल्क होगा। इससे पहले इसके लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था। इस कदम का उद्देश्य लोगों को आधार में अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए प्रेरित करना है।

पासपोर्ट सेवाओं में भी बड़ा बदलाव किया गया है। सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपये देने होंगे, जो पहले 3,500 रुपये थी। यह नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी।वाहन बाजार में भी कीमतें बढ़ने जा रही हैं। टाटा मोटर्स, किआ, एमजी मोटर्स और बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल की कीमतों में 1.5 प्रतिशत और कमर्शियल व्हीकल में 2.5 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। किआ और बीएमडब्ल्यू ने 2 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की है, जबकि एमजी मोटर्स ने 3 प्रतिशत तक दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है।

क्रेडिट कार्ड नियमों में भी बदलाव होगा। SBI Cards ने कुछ फोनपे एसबीआई कार्ड्स के रिवॉर्ड पॉइंट सिस्टम में बदलाव किया है, जिसमें नई सीमाएं लागू की गई हैं। वहीं HDFC Bank ने रेगलिया गोल्ड कार्ड होल्डर्स के लिए लाउंज एक्सेस नियमों में बदलाव किया है। अब तिमाही में तीन बार फ्री एयरपोर्ट लाउंज का लाभ मिलेगा, लेकिन इसके लिए हर तिमाही 60,000 रुपये खर्च करना जरूरी होगा।एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी हर महीने की तरह समीक्षा की जाएगी, जिससे एक जुलाई को घरेलू और कमर्शियल गैस के दामों में बदलाव संभव है।इन सभी बदलावों का असर सीधे आम जनता पर पड़ेगा, जिससे जुलाई महीने की शुरुआत में कई जरूरी खर्च बढ़ सकते हैं।

Next Story