पोस्ट ऑफिस की मुनाफे वाली स्कीम, हर महीने होगी फिक्स आमदनी, पढ़े पूरी जानकारी

नई दिल्ली. अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश भी सुरक्षित जगह करना जरूरी होता है. ऐसा नहीं करने पर आपके द्वारा जमा किया गया पैसा डूब सकता है. इसलिए आज हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जहां निवेश करने से आपको दूसरे विकल्पों के मुकाबले बेहतर मुनाफा मिलेगा. हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस (Post Office) की मंथली इनकम स्कीम अकाउंट (POMIS) की. ये स्कीम आपकी जमा पूंजी को सुरक्षित रखती है. साथ ही, उस पर आप हर महीने अच्छी आमदनी भी कराती है. आइए आपको इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं. पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) निवेश के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक माना जाता है क्योंकि इसमें 4 बड़े फायदे हैं. कोई भी खोल सकता है और आपकी जमा पूंजी हमेशा बरकरार रहती है. बैंक एफडी या डेट इंस्ट्रूमेंट (Debt Instrument) की तुलना में आपको बेहतर रिटर्न मिलता है. इससे आपको हर महीने एक निश्चित आय होती रहती है और फिर स्कीम पूरी होने पर आपकी पूरी जमा पूंजी मिल जाती है, जिसे आप दोबारा इस योजना में निवेश कर मंथली आय का साधन बनाए रख सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





