व्यापार

Poco M3 ने की 7.5 लाख यूनिट से ज्यादा की सेल, जानें शानदार फीचर

Shubhra Nandy
13 Jun 2021 10:02 AM IST
Poco M3 ने की 7.5 लाख यूनिट से ज्यादा की सेल, जानें शानदार फीचर
x
Poco M3 स्मार्टफोन को यूजर्स को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Poco M3 स्मार्टफोन को यूजर्स को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लॉन्च से अब तक इस फोन ने 7.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल कर ली है। कंपनी ने इस फोन को भारत में फरवरी में लॉन्च किया था। इसके बाद से ही सेल के मामले में यह हैंडसेट शानदार परफॉर्म कर रहा है। पोको M3 को मिली इस कामयाबी के बारे में कंपनी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट भी किया

पोको M3 सेल के मामले में 10 लाख के आंकड़े को भी पार कर सकता था, लेकिन रेडमी नोट 10 के आने से इसकी सेल में थोड़ी कमी आई है। पोको M3 आने वाले कुछ महीनों में जरूर पोको M2 और पोको C3 की तरह 10 लाख यूनिट की सेल को पार कर जाएगा। पोको के इन तीनों स्मार्टफोन्स की सेल तब और बेहतर होती अगर कंपनी स्मार्टफोन्स को ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराती। अभी की बात करें तो पोको के ये स्मार्टफोन केवल फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध हैं।
पोको M3 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। 6जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 662 SoC चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए पोको M3 में आपको एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।


Next Story