व्यापार
जल्द लॉन्च होगा Poco F3 GT, कंपनी ने शेयर किया टीजर वीडियो
Shubhra Nandy
29 May 2021 8:29 AM IST

x
पोको भारत में अपने नए स्मार्टफोन Poco F3 GT को लॉन्च करने वाला है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पोको भारत में अपने नए स्मार्टफोन Poco F3 GT को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस दमदार स्मार्टफोन के लॉन्च को ट्विटर पर टीज किया है। कंपनी ने ट्विटर पर जो टीजर वीडियो शेयर किया है, उसे देख कर कहा जा सकता है कि पोको F3 GT एक पावरफुल स्मार्टफोन है। वीडियो के अंत में कंपनी ने फोन के तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की जानकारी दी है। इससे माना जा रहा है कि यह इस साल जुलाई से सितंबर के बीच कभी भी मार्केट में एंट्री कर सकता है।
अफवाह है कि यह फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Redmi K40 Game Edition के रीब्रैंडेड वर्जन के तौर पर भारत में लॉन्च होगा। रेडमी K40 गेम एडिशन कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर से गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। माना जा रहा है कि पोको F3 GT भी एक गेमिंग डिवाइस होगा और इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर रेडमी K40 गेम एडिशन जैसे हो सकते हैं।
पोको F3 GT में मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 हो सकता है। पोको का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के UFS 3.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। कंपनी ने जो टीजर शेयर किया है उसके मुताबिक फोन में प्रोसेसर के तौर पर डाइमेंसिटी 1200 चिपसेट दिया गया है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए कंपनी 16 मेगापिक्सल का कैमरा ऑफर कर सकती है।
इस फोन में कंपनी 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5,065mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन मिलेंगे। फोन की कीमत 25 से 30 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
Next Story





