व्यापार

पीएनसी इन्फ्राटेक का मुनाफा चौथी तिमाही में 80 प्रतिशत गिरकर 75.43 करोड़ रुपए रहा

jantaserishta.com
30 May 2025 5:46 PM IST
पीएनसी इन्फ्राटेक का मुनाफा चौथी तिमाही में 80 प्रतिशत गिरकर 75.43 करोड़ रुपए रहा
x
मुंबई: इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 80.94 प्रतिशत कम होकर 75.43 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 395.89 करोड़ रुपए था।
तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 7.2 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी को 81.35 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पूरे वित्त वर्ष 25 के लिए पीएनसी इन्फ्राटेक का मुनाफा 815.41 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 24 के मुनाफे 909.42 करोड़ रुपए से 10.33 प्रतिशत कम है।
कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में 1,615.63 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2,091.24 करोड़ रुपए के मुकाबले 22.74 प्रतिशत कम है। तिमाही आधार पर कंपनी के खर्च में करीब 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि दिसंबर तिमाही में 1,388.65 करोड़ रुपए पर था। पूरे वित्त वर्ष 25 में कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 23 प्रतिशत कम होकर 5,748.90 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि वित्त वर्ष 24 में 7,482.63 करोड़ रुपए था।
वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय 1,704.10 करोड़ रुपए रही है। इसमें वित्त वर्ष 24 की समान अवधि की कुल आय 2,600.14 करोड़ रुपए के मुकाबले 34 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, तिमाही आधार पर ऑपरेशंस से आय में करीब 16 प्रतिशत का इजाफा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,470 करोड़ रुपए थी।
वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,766.63 करोड़ रुपए रही है। इसमें वित्त वर्ष 24 की समान अवधि की कुल आय 2,624.15 करोड़ रुपए के मुकाबले 32 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, तिमाही आधार पर कुल आय में करीब 16 प्रतिशत का इजाफा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 1,512.19 करोड़ रुपए थी।
पूरे वित्त वर्ष 25 के लिए कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर करीब 21 प्रतिशत कम होकर 6,940.46 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पूरे वित्त वर्ष 24 में 8,731.38 करोड़ रुपए थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story