व्यापार

लॉन्च से पहले लीक हुई नई WagonR की तस्वीरें, आप भी देखें!

jantaserishta.com
17 Feb 2022 12:40 PM IST
लॉन्च से पहले लीक हुई नई WagonR की तस्वीरें, आप भी देखें!
x

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी की हैचबैक कार वैगन आर (WagonR) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अब कंपनी बहुत जल्द इसे एक नए रंग-रूप में पेश करने जा रही है. हाल में इसके फेसलिफ्ट वर्जन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जानिए क्या खास होगा New WagonR facelift में..

2022 में आ सकती है नई WagonR
कंपनी नई WagonR को साल 2022 के अंत तक बाजार में उतार सकती है. अभी बाजार में जो वैगनआर बाजार में है उसे कंपनी ने 2019 में कुछ अपडेट के साथ उतारा था.


जनवरी 2022 में WagonR देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसकी कुल 20,334 यूनिट पिछले महीने बिकी. जबकि जनवरी 2021 में कंपनी ने 17,165 WagonR बेची थी. इस तरह इसकी सेल 18% बढ़ी है.
नई WagonR में होंगी ये खूबियां
अभी तक लीक हुई जानकारियों के मुताबिक नई WagonR में कंपनी अपनी इसी महीने आने वाली Maruti Baleno facelift की तरह नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है.
इसके अलावा इसका जो फोटो लीक हुआ है, उसके हिसाब से इसके लुक में थोड़ा चेंज दिखाई देता है. साथ ही विज्ञापन शूटिंग के दौरान सामने आए वीडियो से पता चलता है कि New WagonR facelift में डुअल टोन छत होगी, वहीं इसका बैक लुक हल्का सा बंपी हो सकता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story