व्यापार

Samsung और OnePlus समेत हर ब्रांड के फोन इस महीने हो जाएंगे नए, जानिए कैसे

Admin Delhi 1
10 Nov 2022 2:44 PM GMT
Samsung और OnePlus समेत हर ब्रांड के फोन इस महीने हो जाएंगे नए, जानिए कैसे
x

मुंबई: Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। जल्द ही आपके फोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉइड के लिए गूगल का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, Android 13 इसी महीने यानी नवंबर में रोलआउट होने के लिए तैयार है। बता दें कि गूगल ने Android 13 को इस साल अगस्त में जारी किया गया था और यह शुरुआत में सिर्फ पिक्सेल डिवाइसेस के लिए ही उपलब्ध था। लेकिन इसके तुरंत बाद, स्मार्टफोन ब्रांडों ने अपने फ्लैगशिप फोन के लिए अपडेट का टेस्ट करना शुरू कर दिया, इसके बाद लो और मिड-रेंज कैटेगरी के डिवाइसेस के लिए भी टेस्ट किया गया। कुछ को पिछले महीने भी स्टेबल अपडेट प्राप्त हुआ, जबकि अन्य एलिजिबल फोन इस महीने स्टेबल वर्जन प्राप्त करेंगे।

स्टेबल या बीटा, यहां उन फ़ोनों की पूरी लिस्ट दी गई है जिन्हें इस महीने Android 13 OS मिलेगा। लिस्ट में सैमसंग, रियलमी, शाओमी, वनप्लस ओप्पो, वीवो और अन्य जैसे अधिकांश ब्रांडों के फोन शामिल हैं।

नवंबर में Android 13 प्राप्त करने वाले फोन्स की लिस्ट

Samsung

सैमसंग अपने अधिकांश स्मार्टफोन के लिए सक्रिय रूप से एंड्रॉइड 13 ओएस की टेस्टिंग कर रहा है। न केवल एस या जेड सीरीज जैसे फ्लैगशिप के लिए, बल्कि ए-लाइनअप जैसे मिड-रेंज कैटेगरी के मॉडल के लिए भी।

Galaxy Z Fold 4

Galaxy Z Flip 4

Galaxy Z Fold 3

Galaxy Z Flip 3

Galaxy Tab S8

Galaxy Tab S8 Plus

Galaxy Tab S8 Ultra

Galaxy Tab S7

Galaxy Tab S7 Plus

Galaxy Quantum 3

Galaxy A53 5G

Galaxy A33 5G

इन मॉडलों के अलावा, कुछ फोनों को पहले से ही स्टेबल Android 13 अपडेट प्राप्त हुआ है जिसमें गैलेक्सी S22 लाइनअप, S21 लाइनअप, गैलेक्सी नोट 20 और नोट 20 अल्ट्रा शामिल हैं।

Realme

रियलमी अपने कुछ डिवाइसेस के लिए बीटा सॉफ़्टवेयर का भी टेस्टिंग कर रहा है, जबकि कुछ को पहले ही स्टेबल वर्जन प्राप्त हो चुका है।

Realme GT Neo 3 150W

Realme GT Neo 3

Realme GT 2

Realme GT Neo 3T

Realme 9 Pro+ 5G

Realme 9 Pro 5G

Realme 9i 5G

कुछ मॉडलों को इस महीने बीटा प्राप्त करने की पुष्टि की गई है:

Realme GT

Realme Narzo 50 Pro 5G

Realme Narzo 50 5G

OnePlus

वनप्लस ने 2022 की चौथी तिमाही के लिए अपने बीटा रोलआउट टाइमलाइन की पुष्टि की है और निम्नलिखित मॉडलों को बाद में नवंबर या दिसंबर में अपडेट मिलेगा।

OnePlus 8 5G

OnePlus 8T 5G

OnePlus 8 Pro 5G

OnePlus Nord 2T 5G

OnePlus Nord CE Lite 5G

प्रीमियम वनप्लस 10 प्रो जैसे कुछ डिवाइसेस को स्टेबल अपडेट प्राप्त हुए हैं। OnePlus 10R 5G, OnePlus 10T 5G, OnePlus 9RT 5G, OnePlus 9R 5G, OnePlus 9 Pro 5G और OnePlus 9 5G के लिए ओपन बीटा आउट हो गया है।

Oppo

ओप्पो ने नवंबर के लिए अपने एंड्रॉइड 13 अपडेट को स्टेबल और बीटा टाइमलाइन शेयर किया है। नीचे देखें इस महीने स्टेबल वर्जन प्राप्त करने वाले फोन की लिस्ट।

Oppo Reno 8 Pro 5G

Oppo Reno 8 5G

Oppo K10 5G

नीचे उन डिवाइसेस की लिस्ट है, जिन्हें अब बीटा वर्जन मिल रहा है।

Oppo F19 Pro+

Oppo F21 Pro 5G

Oppo F21 Pro

Oppo Reno 7 Pro 5G

Oppo Reno 7 5G

Oppo Reno 6 Pro 5G

Oppo Reno 6 5G

Oppo Reno 5 Pro 5G

Oppo K10

Oppo A96

Oppo A76

Oppo A74 5G

Vivo

वीवो वीवो एक्स80 प्रो के लिए एंड्रॉइड 13 की टेस्टिंग कर रहा है और बीटा नवंबर में नीचे बताए डिवाइसेस के लिए आउट हो जाएगा।

Vivo X80

Vivo X70 Pro+

Vivo X70 Pro

Vivo V25 Pro

Vivo V25

Vivo V23 Pro

Vivo V23 5G

Vivo V23e 5G

Vivo T1 Pro 5G

Vivo T1 5G

Vivo T1

Vivo Y75 5G

Vivo Y35

Vivo Y22

Vivo Y22s

Xiaomi

शाओमी चुनिंदा डिवाइसेज के लिए Android 13 की टेस्टिंग भी कर रहा है। टाइमलाइन आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, हालांकि, शाओमी 12 प्रो को चीन में इस महीने की शुरुआत में स्टेबल Android 13 प्राप्त हुआ। हमें उम्मीद है कि ब्रांड जल्द ही वैश्विक बाजारों के लिए डिवाइसेस की पूरी लिस्ट का खुलासा करेगा।

Asus

आसुस जेनफोन 9 और आरओजी फोन 6 के लिए Android 13 बीटा की टेस्टिंग कर रहा है। अभी तक ब्रांड के अन्य डिवाइसेस के लिए कोई डिटेल सामने नहीं आई है।

Nothing

नथिंग 2023 में फोन (1) के लिए स्टेबल एंड्रॉइड 13 रोल करेगा, लेकिन ब्रांड इस साल के अंत में बीटा बिल्ड में इसकी टेस्टिंग करेगा।

Next Story