व्यापार

फोनपे ने मर्चेंट इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए 'ऑफलाइन पार्टनर प्रोग्राम' किया लॉन्च

jantaserishta.com
31 July 2025 3:35 PM IST
फोनपे ने मर्चेंट इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए ऑफलाइन पार्टनर प्रोग्राम किया लॉन्च
x
नई दिल्ली: फोनपे ने गुरुवार को अपने 'ऑफलाइन पार्टनर प्रोग्राम' के लॉन्च की घोषणा की। यह एक रणनीतिक पहल है, जिसे सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से भारत के मर्चेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह व्यापारियों को कस्टमाइज्ड रेफरल कमीशन प्रदान करता है।
यह प्रोग्राम पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) बिलिंग सॉफ्टवेयर, एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सॉफ्टवेयर, वेंडिंग मशीन और सेल्फ-सर्विंग कियोस्क प्रदान करने वाले सर्विस प्रोवाइडर्स को फोनपे के इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन को उनके ग्राहकों को रेफर करने और कस्टमाइज्ड कमीशन अर्जित करने में सक्षम बनाता है।
इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले सर्विस प्रोवाइडर्स (पार्टनर) अपने क्लाइंट को संपूर्ण बिलिंग और इंटीग्रेटेड पेमेंट सॉल्यूशन ऑफर कर सकते हैं, जिससे वे खुद को ऐसे विकास भागीदार के रूप में स्थापित कर सकते हैं, जो उनकी परिचालन आवश्यकताओं को समझते हैं।
यह पेयरिंग उनके मर्चेंट्स को पेमेंट मैनेजमेंट को सरल बनाने में मदद करेगी, जिससे स्टोर संचालन बहुत आसान हो जाएगा। यह एक व्यावसायिक सहयोगी के रूप में पार्टनर की विश्वसनीयता बढ़ाने में भी भूमिका निभाएगा। मर्चेंट अपने बिलिंग सॉफ्टवेयर के साथ फोनपे के इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन का इस्तेमाल कुछ ही घंटों में शुरू कर सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वे अपने ग्राहकों को एक सहज भुगतान अनुभव प्रदान करें।
इस सूट में इंटीग्रेटेड पीओएस डिवाइस, डायनेमिक क्यूआर जो प्रति ट्रांजेक्शन के लिए विशिष्ट कोड जनरेट करते हैं, एसएमएस-बेस्ड कलेक्शन के लिए पेमेंट लिंक आदि शामिल हैं । ये सॉल्यूशन मर्चेंट्स को बिलिंग सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेट होने पर एरर-फ्री और फ्रॉड-फ्री लेनदेन, सुचारू भुगतान संग्रह, सत्यापन और समाधान सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।
फार्मेसी, सुपरमार्केट, रेस्टोरेंट, परिधान और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कई अन्य व्यापारियों के लिए यह संयोजन लाभदायक हो सकता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर्विस प्रोवाइडर्स ऑफलाइन पार्टनर प्रोग्राम पेज पर विजिट कर सकते हैं या ऑफलाइन पार्टनर-सपोर्ट@फोनपेडॉटकॉम पर मेल सेंड कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद एक फोनपे प्रतिनिधि ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में सहायता करेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने से भागीदारों को कस्टमाइज्ड कमीशन अर्जित करने का अवसर मिलेगा और साथ ही लार्ज मर्चेंट इकोसिस्टम को इंटीग्रेटेड डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन को अपनाने में मदद मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story