व्यापार

यहां सबसे कम दाम में बिक रहा पेट्रोल, एक SMS से जानें कीमत

Nil dhankar
16 Aug 2022 7:32 AM IST
यहां सबसे कम दाम में बिक रहा पेट्रोल, एक SMS से जानें कीमत
x

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. क्रूड ऑयल (Crude Oil) 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा है. इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price) स्थिर रखे हैं.

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में आज, 16 अगस्त को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.90 रुपये प्रति लीटर है. इंदौर में आज पेट्रोल का रेट 108.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.21 रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल दोनों की वाहन ईंधनों की कीमतें (Fuel Price) लगातार स्थिर हैं. पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है. IOCL के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा है.

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.


Next Story