व्यापार
कितने टैक्स से होकर आम जनता तक पहुंचता है पेट्रोल-डीजल, जानें पूरी खबर
jantaserishta.com
11 Jan 2023 12:33 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। आज का पेट्रोल का रेट 96.72 रुपए लीटर है। और डीजल का रेट 89. 62 रुपए लीटर है। सरकारी आयल कंपनी की ओर से जारी पेट्रोल डीजल के रेट में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल आम जनता तक कई प्रकार के टैक्स से होकर गुजरता है। पेट्रोल-डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम निर्धारित किया जाता है। केंद्र सरकार तो पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाती है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी अपने-अपने राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर अपना टैक्स लगाती है। इस प्रकार एक्साइज ड्यूटी और केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स लगने के बाद आम जनता तक पेट्रोल और डीजल पहुंचता है।
देश के कुछ प्रमुख बड़े शहरों में आज का पेट्रोल डीजल का दाम:
कोलकाता में आज पेट्रोल का रेट 106.03 और डीजल का रेट 92.76 रुपये लीटर है। चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का रेट 96.02 और डीजल का रेट 84.26 रुपये लीटर है। मुंबई में आज पेट्रोल का रेट 106.31 रुपये लीटर है। वहीं डीजल का रेट 89.53 रुपये लीटर है।
आपको बता दें कि सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। तभी से देश में तेल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं।
भारत में रोज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित की जाती हैं। पेट्रोल और डीजल पर नई दरें हर रोज सुबह 6 बजे से लागू होती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





