व्यापार

Petrol-Diesel Rates Today: SMS से जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

Nil dhankar
4 Aug 2022 6:58 AM IST
Petrol-Diesel Rates Today: SMS से जानें पेट्रोल-डीजल के दाम
x

भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 04 अगस्त को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भी राष्ट्रीय बाजार में 21 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही स्थिर है. पोर्ट ब्‍लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

बता दें कि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

Next Story