व्यापार

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम...जाने अपने शहर के दाम

Subhi
4 Jun 2021 2:51 AM GMT
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम...जाने अपने शहर  के दाम
x
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल कीमत 26 से 30 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 27 पैसे तक बढ़ी हैं।

मंगलवार को डीजल की कीमत 23 पैसे, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 26 पैसे तक बढ़ी थी। पहली बार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100.72 रुपये पहुंच गई है। वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 17वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 85.66 94.76
मुंबई 92.99 100.98
कोलकाता 88.51 94.76
चेन्नई 90.38 96.2
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
शिक्षा मंत्रालय ने दी बड़ी राहत : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि आजीवन की गई
खतरा: महज दो राज्यों में 90 हजार बच्चे संक्रमित तो पूरे देश में कितने, क्या 'तीसरी लहर' ने दे दी दस्तक?

Next Story