व्यापार

यहां 84.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, जानें डीजल की भी कीमत

Nil dhankar
17 Aug 2022 7:28 AM IST
यहां 84.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, जानें डीजल की भी कीमत
x

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में कोई बदलाव नहीं किया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 17 अगस्त 2022 को भी एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है, जबकि एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही स्थिर है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.90 रुपये प्रति लीटर है. इंदौर में आज पेट्रोल का रेट 108.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.21 रुपये प्रति लीटर है. बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल दोनों की वाहन ईंधनों की कीमतें (Fuel Price) लगातार स्थिर हैं. पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है.

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.


Next Story