व्यापार

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

Teja
10 Feb 2023 2:24 PM GMT
पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित
x
नयी दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी अपरिवर्तित रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर लंदन ब्रेंट क्रूड 2.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 86.53 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता …….106.03…….92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.२४



जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta