व्यापार

आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे, जाने अपने शहर का भाव

Subhi
2 March 2022 1:48 AM GMT
आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे, जाने अपने शहर का भाव
x
रूस-यूक्रेन संकट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आग भड़क गई है। क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। आज 2 मार्च को पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट जारी कर दी हैं।

रूस-यूक्रेन संकट से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आग भड़क गई है। क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। आज 2 मार्च को पेट्रोलियम कंपनियों ने नए रेट जारी कर दी हैं। इसके बावजूद आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे महंगा 112.11 रुपये लीटर पेट्रोल है।

बता दें घरेलू स्तर पर आज लगातार 118वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

चंडीगढ़ 94.23 80.9

आगरा 95.05 86.56

लखनऊ 95.28 86.8

दिल्ली 95.41 86.67

नोएडा 95.51 87.01

रांची 98.52 91.56

बेंगलुरु 100.58 85.01

चेन्नई 101.4 91.43

कोलकाता 104.67 89.79

पटना 105.9 91.09

जयपुर 107.06 90.7

भोपाल 107.23 90.87

मुंबई 109.98 94.14

श्रीगंगानगर 112.11 95.26

घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Next Story