
x
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बढ़ना जारी है। हालांकि, जबसे कोरोना का कहर शुरू हुआ है, तब से ऐसा पहली बार हुआ है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बढ़ना जारी है। हालांकि, जबसे कोरोना का कहर शुरू हुआ है, तब से ऐसा पहली बार हुआ है। कल ही ब्रेंट क्रूड कच्चा तेल 61 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। इधर, घरेलू बाजार में देखें तो आज फिर दोनों ईंधनों में आग लगी। सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधनों में 30 और 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। कल भी इन ईंधनों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 87.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। यह सर्वकालिक उच्चतम स्तर (All Time High) है।
नए साल में 03.89 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
नया साल पेट्रोलियम ईंधनों (Petroleum Fuels) के लिए अच्छा नहीं रहा है। यूं तो बीते जनवरी और फरवरी में महज 14 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 03.89 रुपये महंगा हो गया है। मुंबई में तो पेट्रोल 94 रुपये के पार चला गया है जो कि मेट्रो शहरों में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही लगभग सभी शहरों में पेट्रोल All Time High Price पर चला गया। इससे पहले, बीते साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम खूब बढ़े। देखा जाए तो बीते 10 महीने में ही इसके दाम में करीब 18 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।
Next Story





