व्यापार

Ola Scooter की टेस्ट-ड्राइव के लिए उमड़े लोग, देखें वीडियो

jantaserishta.com
12 Nov 2021 11:37 AM IST
Ola Scooter की टेस्ट-ड्राइव के लिए उमड़े लोग, देखें वीडियो
x

देश के चुनिंदा शहरों में Ola Scooter की टेस्ट-ड्राइव शुरू हो चुकी है. लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया है और इसके टेस्ट-ड्राइव कैंप में लोगों की भीड़ पहुंच रही है. कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने भी लोगों के इस उत्साह को देखकर खुशी जताई है..

भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal Tweet) ने ट्विवटर पर बेंगलुरू के टेस्ट-ड्राइव कैंप की तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें लोग Ola Scooter की ड्राइव का मज़ा लेने के साथ-साथ उससे जुड़ी जानकारी लेते हुए नजर आ रहे हैं. भाविश ने भी ट्वीट कर लिखा है कि ग्राहकों को Ola S1 की राइड का मजा लेते हुए देखकर खुश हूं. बहुत जल्द और शहरों में भी ये शुरू होगी.
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक Ola Scooter की टेस्ट-ड्राइव 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है. लोग इसके लिए बुकिंग करा सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए कुछ शहरों में 'Ola Test Ride Camp' लगाए हैं. Ola Scooter की टेस्ट-ड्राइव का मौका उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एडवांस बुकिंग कराई है. हालांकि इस टेस्ट-ड्राइव के लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना है.
अभी ये टेस्ट-ड्राइव (Ola Scooter Test Ride) दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलुरू में शुरू हई है. अगले कुछ ही हफ्तों में ये टेस्ट-ड्राइव देशभर के शहरों में शुरू हो जाएगी. दिल्ली-एनसीआर में Ola Scooter की टेस्ट-ड्राइव गुरुग्राम साइबर सिटी स्थित Forum (WeWork), कोलकाता में South City Mall, अहमदाबाद में Himalaya Mall और बेंगलुरू में Prestige Cube Laskar पर हो रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story