व्यापार

जुर्माना: Flipkart को झटका, जानें सरकार ने क्यों लिया ये एक्शन

jantaserishta.com
21 Aug 2022 3:15 PM IST
जुर्माना: Flipkart को झटका, जानें सरकार ने क्यों लिया ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर आरोप है कि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिये गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले घरेलू प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति दी थी। यही वजह है कि जुर्माना लगाया गया है।

सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर घटिया प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति दी। यह उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट को अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे गए सभी 598 प्रेशर कुकर के खरीदारों को इस बारे में सूचित करने को कहा है। इसके अलावा खराब प्रेशर कुकर वापस मंगाने और उपभोक्ताओं का पैसा लौटाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, कंपनी को 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा गया है।
बता दें कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने इस महीने की शुरुआत में भी गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करने वाले प्रेशर कुकर बेचने के लिए ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन पर भी जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना 1 लाख रुपये का था। अमेजन को अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेचे गए 2,265 प्रेशर कुकर के उपभोक्ताओं को सूचित करने, उत्पादों को वापस बुलाने और खरीदारों को रिफंड देने के आदेश दिए गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story