व्यापार

इस साल बदलेगी पेमेंट इंडस्ट्री, ये होंगे डिजिटल पेमेंट के नए मोड

Subhi
8 Feb 2022 8:21 AM IST
इस साल बदलेगी पेमेंट इंडस्ट्री, ये होंगे डिजिटल पेमेंट के नए मोड
x
महामारी के दौरान पेमेंट इंडस्ट्री में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। मौजूदा वक्त में ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर डिजिटल भुगतान को सुविधाजनक मान रहे हैं।

महामारी के दौरान पेमेंट इंडस्ट्री में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। मौजूदा वक्त में ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर डिजिटल भुगतान को सुविधाजनक मान रहे हैं। APMEA Region, FIS के हेड ऑफ पेमेंट मुरलीधरन श्रीनिवासन के मुताबिक इस तेजी से बदलती इंड्स्ट्री में टॉप पर बने रहने के लिए रिटेलर्स और कंज्यूमर के कॉन्फिडेंस को बनाए रखना काफी महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे दौर में डिजिटल पेमेंट इंडस्ट्री में साल 2022 में कई नए बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

बीएनपीएल बूम

बाय नाउ, पे लेटर (BNPL) में महामारी के बाद से तेज ग्रोथ दर्ज की गयी है। यह ऑनलाइन खरीद को इनोवेटिव और स्मूथ बनाती है। इससे बिक्री बढ़ाने, कारोबार में कमाई बढ़ाने के साथ ही ज्यादा कीमत वाले प्रोडक्ट पर कम कन्वर्जन रेट लगता है। इसके कैप्चरिंग फीस और इंटरेस्ट रेवेन्यू से औसत आर्डर वैल्यू को बढ़ जाती है। आने वाले दिनों में बाय नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) बेस्ड सर्विस में इजाफा देखा सकता है।

बीएनपीएल के लिए आगे क्या?

साल 2022 में बीएनपीएल व्यापारियों के एक्सपीरिएंस को खास बनाने का काम करेगा। मतलब यूजर तय कर सकेंगे कि आखिर उन्हें किस शॉप से कहां और कब किस स्टोर या फिर ऑनलाइन खरीदना है? बीएनपीएल कंज्यूमर को ज्यादा च्वाइस और कंट्रोल देता है, जिससे यूजर अगल-अलग व्यापारियों के बीच कीमत के अंतर को देख पाएंगे। यह यूजर के बीच शॉपिंग के एक्सपीएंस को ज्यादा भरोसेमंद बनाता है। आने वाले दिनों में हम पेमेंट ऑप्शन के तौर पर स्टॉक और क्रिप्टो को शामिल करने की उम्मीद कर सकते हैं, जिससे कंज्यूमर को स्टॉक और क्रिप्टोकरेंसी में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की अनुमति मिलती है।

साल 2022 में बीएनपीएल एसएमबी के लिए अहम पेमेंट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह पेमेंट ऑप्शन बड़े व्यापारियों और एसएमबी के प्लेइंग फील्ड को बराबर बनाने का काम करेगा। साथ ही छोटे-मध्यम आकार के व्यवसायों को कंज्यूमर पेमेंट ऑप्शन को लचीलापन बनाने का काम करेगा। व्यापारियों को आने वाले वर्ष में बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ओर से संचालित सर्विस मुहैया करायी जा सकती है। ऐसे में मर्चेंट को बेस्ट सर्विस मिलने की उम्मीद है। मतलब कंज्यूर को सबसे अप-टू-डेट पेमेंट ऑफरिंग मिलेगी।

क्रिप्टो करेंसी की बाढ़

साल 2022 में क्रिप्टोक्यूरेंसी को पूरे साल ग्रोथ देखने को मिलेगी। बिटकॉइन, ओरिजिनल और सबसे पॉप्युलर क्रिप्टोक्यूरेंसी है। जिसे साल 2008 में जारी किया गया था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल संपत्ति के मामले में बिटकॉइन में तेज ग्रोथ दर्ज की गई है। बिटकॉइन के हजारों कंज्यूमर मौजूद हैं।

क्रिप्टोक्यूरेंसी डिजिटल मनी है, जो डिसेंट्रलाइज्ड है। इसका मतलब क्रिप्टो करेंसी पर किसी वित्तीय संस्थाना जैसे बैंक या सरकार का कंट्रोल नहीं होता है। क्रिप्टो करेंसी में किया जाने वाले लेनदेन गुमनाम रुप से दर्ज होता है। यह सारा पेमेंट ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रिकॉर्ड और सिक्योर किया जाता है। क्रिप्टो यूजर्स को सेकेंड में दुनियाभर में फंड्स ट्रांसफर करने की सुविधा देता है और वायर ट्रांसफर जैसे पारंपरिक तरीकों से जुड़ी लागतों के मुकाबले बेहद कम होती है। FIS जनरेशन पे रिपोर्ट की हालिया वर्ल्डपे के मुताबिक 20 प्रतिशत यूजर आज के वक्त में क्रिप्टोकुरेंसी का उपयोग करके खरीदारी करना पसंद करते हैं। क्रिप्टो साइज और पॉप्युलैरिटी दोनों में तेजी से बढ़ रहा है। यह ट्रेंड साल 2022 तक जारी रहेगा।

कैसे पूरी होगी क्रिप्टो की डिमांड

व्यापारियों को क्रिप्टो पेमेंट स्वीकार करने के लिए सभी जरूरतों को पूरा कर लेना चाहिए। व्यापारियों के पास सही टेक्नोलॉजी मौजूद होना चाहिए, जिसे ग्राहकों की क्रिप्टो करेंसी को बदला जा सकेगा। PayPal, Venmo, Square Cash और Microsoft जैसे सभी प्लेटफॉर्म क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकर करते हैं। जबकि Starbucks की तरफ से Bakkt ऐप के जरिए बिटकॉइन को कन्वर्ट करके पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराता है।

वीज़ा ने 60 क्रिप्टो प्लेटफार्मों के साथ भागीदारी की है ताकि उपभोक्ता दुनिया भर में 80 मिलियन व्यापारियों पर क्रिप्टो खर्च कर सकें, जबकि यह क्रिप्टो-लिंक्ड कार्ड लॉन्च करने की भी योजना बना रहा है। वीसा (Visa) ने 60 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म से साझेदारी की है, जिससे कंज्यूमर को दुनियाभर में करीब 80 मिलियन मर्चेंट पर खर्च करने की सुविधा मिल सके। साथ ही वीसा की तरफ से क्रिप्टो-लिंक्ड कार्ड को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जो ग्राहकों को डिजिटल एसेट्स में लेनदेन की इजाजत देगा। साथ ही क्रिप्टो करेंसी स्वीकार करने की सुविधा होगी।


Next Story