व्यापार

ध्यान दें! SBI ने जारी किया अलर्ट, Google पर भूलकर भी न सर्च करें ये...

jantaserishta.com
27 Dec 2021 3:33 PM IST
ध्यान दें! SBI ने जारी किया अलर्ट, Google पर भूलकर भी न सर्च करें ये...
x

नई दिल्ली: हममें से कई लोग Bank के कस्टमर केयर (customer care) नंबर को Google पर सर्च करते हैं. लेकिन इसका यूज स्कैमर्स आपसे पैसे लूटने के लिए कर सकते हैं. इसके बारे में पहले भी रिपोर्ट आ चुकी है और State Bank of India (SBI) ने भी इसको लेकर अलर्ट किया है.

बैंक का नाम यूज करके स्कैम किया जा रहा है. इससे यूजर्स को फाइनेंशियल लॉस होता है. SBI ने भी इसको लेकर अपने सभी कस्टमर्स को चेतावनी दी थी. ये स्कैम काफी पॉपुलर है. इसमें स्कैमर्स बैंक के गलत कस्टमर केयर नंबर को एक साइट बनाकर उसपर डाल देते हैं.
इस साइट को वो सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन की मदद से गूगल पर टॉप सर्च में ले आते हैं. इससे जब यूजर्स बैंक के कस्टमर केयर नंबर को गूगल पर सर्च करते हैं तो उन्हें स्कैमर की वेबसाइट दिखती है. इस वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर यूजर असली बैंक कस्टमर केयर समझ कर कॉल करते हैं.
स्कैमर्स कॉल करने वाले कस्टमर्स से कई जरूरी बैकिंग डिटेल्स ले लेते हैं. कस्टमर भी इस विश्वास से डिटेल्स फ्रॉडस्टर्स को दे देते हैं कि वो असली और सही बैंक कर्मचारी को अपनी डिटेल्स बता रहे हैं. लेकिन, ये स्कैमर्स होते हैं और वो इन डिटेल्स का फायदा उठाकर उनके अकाउंट से पैसे उड़ा लेते हैं.
State Bank of India के अनुसार गूगल पर बैंक के कस्टमर केयर नंबर को सर्च करना खतरनाक हो सकता है. कस्टमर्स को बैंक कस्टमर केयर नंबर के लिए हमेशा ऑफिशियल साइट की ही मदद लेनी चाहिए.
बैंक के अनुसार फ्रॉड से बचने के लिए कस्टमर्स ओटीपी, डेबिट कार्ड नंबर, इंटरनेट बैकिंग पासवर्ड या यूजरनेम जैसी जरूरी बैकिंग डिटेल्स किसी के साथ शेयर ना करें. बैंक कभी KYC अपडेट करने के लिए किसी को लिंक नहीं सेंड करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story