व्यापार
भारत में अप्रैल में यात्री वाहन की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, करीब 3.50 लाख यूनिट्स बिके
jantaserishta.com
15 May 2025 3:41 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत में अप्रैल 2025 में कारों की सालाना आधार पर 3.9 प्रतिशत बढ़कर 3,48,847 यूनिट्स रही है। यह अप्रैल में दर्ज किया गया यात्री वाहन बिक्री का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
सियाम के डेटा के मुताबिक, बीते महीने सभी कैटेगरी, जिसमें यात्री वाहन, तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल शामिल हैं, का कुल उत्पादन 23,18,882 यूनिट्स रहा है। अप्रैल में तिपहिया वाहनों की बिक्री 49,441 यूनिट्स रही है, जो पिछले साल की तुलना में 0.7 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दिखाता है। पैसेंजर कैरियर की बिक्री 2 प्रतिशत बढ़कर 40,167 यूनिट्स हो गई, जबकि गुड्स कैरियर की बिक्री 7.7 प्रतिशत घटकर 8,135 यूनिट्स रह गई है।
ई-रिक्शा और ई-कार्ट्स की बिक्री अप्रैल में मिलेजुले रही है। ई-रिक्शा की बिक्री में 36.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, ई-कार्ट्स की बिक्री में 16.6 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। सियाम के महानिदेशक, राजेश मेनन ने कहा, "ऑटो उद्योग ने अप्रैल 2025 से दो और तिपहिया वाहनों के लिए ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (ओबीडी) 2 रेगुलेशन के दूसरे चरण की नई नियामक व्यवस्था को सुचारू रूप से अपना लिया है, इसके अलावा इस महीने से पूरे देश में ई-20 आधारित गैसोलीन वाहन भी शुरू कर दिए गए हैं।"
हालांकि, दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल में यह सालाना आधार पर 16.7 प्रतिशत घटकर 14,58,784 यूनिट्स हो गई है, जो कि अप्रैल 2024 में 17,51,393 यूनिट्स थी। बीते महीने स्कूटर्स की बिक्री 5.7 प्रतिशत घटकर 5,48,370 यूनिट्स, मोटरसाइकिल की बिक्री 22.7 प्रतिशत घटकर 8,71,666 यूनिट्स और मोपेड की बिक्री 7.6 प्रतिशत घटकर 38,748 यूनिट्स रह गई है। सियाम ने इस गिरावट का कारण पिछले वर्ष अप्रैल के उच्च आधार प्रभाव को बताया और आगामी महीनों में इसमें सुधार का अनुमान जताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





