व्यापार

चीन में पैनासोनिक समूह के 6,000 से अधिक आपूर्तिकर्ता : पैनासोनिक ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट

jantaserishta.com
20 July 2025 4:51 PM IST
चीन में पैनासोनिक समूह के 6,000 से अधिक आपूर्तिकर्ता : पैनासोनिक ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट
x
बीजिंग: तीसरा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो 16 से 20 जुलाई तक चीन की राजधानी पेइचिंग में चल रहा है।
इस अवसर पर पैनासोनिक होल्डिंग्स कॉर्पोरेशन के वैश्विक उपाध्यक्ष और चीन एवं पूर्वोत्तर एशिया के लिए समूह के सामान्य प्रतिनिधि टेटसुरो होम्मा ने पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि पैनासोनिक समूह के लिए, चीन एक बहुत बड़ा विनिर्माण आधार, अनुसंधान एवं विकास आधार और खरीद आधार है। हम अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो के अवसर का उपयोग और भी उत्कृष्ट चीनी विनिर्माण आपूर्तिकर्ताओं से मिलने के लिए भी करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि चीन की आपूर्ति श्रृंखला अब बहुत मजबूत और व्यापक है। पैनासोनिक समूह के अब चीन में 6,000 से अधिक आपूर्तिकर्ता हैं, जो दुनिया के लगभग एक-तिहाई हिस्से के बराबर हैं।
उन्होंने कहा कि चीन की आपूर्ति श्रृंखला की विशेषताएं उच्च-प्रदर्शन और लागत-प्रभावी उत्पाद हैं, इसलिए अनुसंधान एवं विकास की गति भी बहुत कम हो जाती है। पैनासोनिक समूह चीन के सेमीकंडक्टर उद्योग को समर्थन देने के लिए इस साल सितंबर में शांगहाई के फेंगशियान जिले में एक नए इलेक्ट्रॉनिक सामग्री कारखाने की नींव रखने की योजना बना रहा है और बढ़ते उद्योगों में योगदान देने के लिए चीन में विकास के क्षेत्रों की निरंतर तलाश कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story