व्यापार

पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, कई देशों में फैला हुआ है कारोबार, जानें इनके बारे में...

jantaserishta.com
28 Jun 2022 9:58 AM IST
पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, कई देशों में फैला हुआ है कारोबार, जानें इनके बारे में...
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन और अरबपति उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने मिंट को इसकी जानकारी दी है। कंपनी की तमाम बड़ी उपलब्धियों में मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग का निर्माण करना भी शामिल है। बता दें, कंस्ट्रक्शन के अलावा कई अन्य सेक्टर में उन्होंने कंपनी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया था।

शापूरजी पालोनजी ग्रुप की मौजूदगी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंस सर्विस के सेक्टर में है। अलग कंपनियों में इस समूह के लिए 50 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों से अफ्रीका तक शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है।
पालोनजी परिवार के पास टाटा सन्स में 18.4% हिस्सेदारी है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की स्थापना 1865 में हुई थी। पिछले साल शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने अपने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बिजनेस को अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी एंड फंड एडवेंट इंटरनेशनल को बेच दिया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story