कोविड-19 महामारी का प्रकोप, LIC के मृत्यु संबंधी बीमा दावे में 20 फीसदी की गिरावट आई

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम होने से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को मिलने वाले मृत्यु संबंधी बीमा दावों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि यह अभी भी 2020 से पहले के स्तर से अधिक है। एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने विश्लेषकों के साथ चर्चा के दौरान बताया कि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में 7,111 करोड़ रुपये के मृत्यु दावों का निपटारा किया गया था जबकि इस वर्ष पहली तिमाही में इस श्रेणी के 5,743 करोड़ रुपये के बीमा दावे ही मिले।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





