व्यापार

Oppo का नया स्मार्टफोन: होगा वॉटरप्रूफ, जल्द लॉन्च करेगी कंपनी

Rounak Dey
13 Aug 2021 3:10 PM IST
Oppo का नया स्मार्टफोन: होगा वॉटरप्रूफ, जल्द लॉन्च करेगी कंपनी
x

Oppo आजकल अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ आएगा। मीडियाटेक ने हाल में डाइमेंसिटी 810 और डाइमेंसिटी 910 चिपसेट को लॉन्च किया है। इन चिपसेट के लॉन्च होने के तुरंत बाद ही रियलमी ने कन्फर्म किया कि वह जल्द ही इस प्रोसेसर पर काम करने वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अफवाहों की मानें तो रियलमी का यह स्मार्टफोन Realme 8s हो सकता है। अब एक टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि ओप्पो भी जल्द ही चीन में डाइमेंसिटी 810 चिपसेट पर चलने वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

लीक रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो के इस स्मार्टफोन में डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का LCD पैनल मिलेगा। यह डिस्प्ले फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी सैमसंग S5K3P9 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का Hynix hi 846 अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा और इसके 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

ओप्पो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की खासियत होगी कि यह गोरिल्ला ग्लास पैनल और P2i ग्रेड डस्ट और वॉटरप्रूफ होगा। 3D प्लेट बैक कवर से लैस इस फोन को कंपनी बजट या मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। फोन का नाम क्या होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।


Next Story