
x
Chandigarh चंडीगढ़: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) ने प्रोफेशनल डायरेक्टर के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी निकाली है। हरियाणा राज्य सहकारी शीर्ष बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय लास्ट डेट के दोपहर 03.00 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी हरियाणा के स्थायी निवासी होने के साथ उनके पास लेखांकन, कृषि, बैंकिंग, वित्त/अर्थशास्त्र/वाणिज्य/व्यवसाय प्रशासन या विधि में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम पांच वर्ष का कार्य अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग/इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को आरसीएस हरियाणा द्वारा निर्धारित यात्रा भत्ता एवं बैठक भत्ता 3,000 रुपए दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले हरको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को 'हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड, एससीओ नंबर 78-80, बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17-बी, चंडीगढ़' पते पर डाक कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को हरको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाग, वहां संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।
TagsHARCO बैंक भर्तीप्रोफेशनल डायरेक्टर नौकरीहरियाणा बैंक जॉबऑफलाइन आवेदनबैंकिंग करियरसरकारी बैंक भर्ती 2026चंडीगढ़ जॉब्सRCS हरियाणाबैंक वैकेंसी इंडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





