व्यापार

Oppo F19 स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में देगा दस्तक...जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Subhi
6 April 2021 3:04 AM GMT
Oppo F19 स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में देगा दस्तक...जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
x
Oppo F19 स्मार्टफोन आज यानी 6 अप्रैल 2021 को भारत में दस्तक देगा।

Oppo F19 स्मार्टफोन आज यानी 6 अप्रैल 2021 को भारत में दस्तक देगा। Oppo F19 का लॉन्चिंग इवेंट आज दोपहर 12 बजे होगा। इस वर्चुअल इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर देखा जा सकेगा। फोन को बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर लिस्ट किया गया है। नया स्मार्टफोन Oppo F19 सीरीज का तीसरा मॉडल होगा। इससे पहले Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ लॉन्च हो चुके हैं। यह Oppo का एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। Oppo F19 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे 33W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। फोन में सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है।

नई टेक्नोलॉजी वाला ये 1Gbps राउटर स्लो WiFi की समस्या को करे दूर
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Oppo F19 स्मार्टफोन में एक 6.43 इंच की फुल एचडी प्ल एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल हो सकता है। फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में oct-core Qualcomm Snapdragon 662 SoC का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही Adreno 610 GPU का सपोर्ट मिलेगा। फोन 6GB रैम सपोर्ट के साथ आएगा।
कैमरा और बैटरी
Oppo F19 स्मार्टफोन के रियर पैनल पर एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। इसका अपर्चर f/1.7 होगा। इसके अलावा एक 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 2MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक फ्लैश लाइट का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB Type-F, और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। फोन एड्राइड 11 बेस्ड ColorOS 11.1 पर काम करेगा। अगर डायमेंशन की बात करें, तो Oppo स्मार्टफोन 160.3x73.8x7.95mm साइज में आएगा। इसका वजन 175 ग्राम होग।


Next Story