व्यापार

8GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Oppo F19, मिलेगा ये फीचर

Shubhra Nandy
7 April 2021 7:40 AM IST
8GB RAM के साथ लॉन्च हुआ Oppo F19, मिलेगा ये फीचर
x
ओप्पो (Oppo) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो F19 (Oppo F19) लॉन्च कर दिया है.

ओप्पो (Oppo) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो F19 (Oppo F19) लॉन्च कर दिया है. ये नया फोन इस सीरीज़ में पहले से मौजूद ओप्पो F19 प्रो+ और ओप्पो F19 का हिस्सा बन गया है, जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था. नए फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि ये 5000mAh बैटरी के साथ आने वाला सबसे पतला फोन है. ओप्पो F19 को सिर्फ एक ही वेरिएंट 8GB+128GB में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत सिर्फ 18,990 रुपये रखी गई है. ये फोन 9 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. ग्राहक इस फोन को प्रिज़्म ब्लैक और मिडनाइट ब्लू कलर में खरीद सकते हैं.

लॉन्च ऑफर के तहत ओप्पो फोन पर इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है जा रहा है, जिसके तहत ग्राहक 1,500 रुपये का इंस्टेंट मिलेगा, जिसके लिए ग्राहकों को HDFC डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा. ओप्पो के मौजूदा ग्राहकों के लिए इसपर 1,000 रुपये की अडिशनल छूट भी दी जा रही है.
फोन में 90Hz का डिस्प्ले
ओप्पो F19 में 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन का अस्पेक्ट रेशियो 90.8%, अस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ का है. ये स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मौजूद है. ओप्पो ने इस फोन को 6 जीबी रैम + 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया है.
ओप्पो का यह फोन ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड कलरओएस 11.1 पर चलता है. ओप्पो एफ19 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर सपॉर्ट भी मिलता है.
कैमरे के तौर पर ओप्पो एफ19 में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है. पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है.


Next Story