व्यापार

Oppo A57e लांच हुआ भारत में, जानिये सभी फीचर्स और कीमत

Subhi
1 Sept 2022 11:25 AM IST
Oppo A57e लांच हुआ भारत में, जानिये सभी फीचर्स और कीमत
x
Oppo A57e भारत में लॉन्च हो चुका है। यह कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है। हालांकि Oppo A57e के कई फीचर्स oppo A57 जैसे ही हैं। यह फोन 4 GB रैम और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जानिये इस फोन के सभी फीचर्स विस्तार से।

Oppo A57e के फीचर्स

प्रोसेसर – कंपनी ने इस फोन में 2.3 GHZ का MediaTek Helio G35 प्रोसेसर लगाया है।

डिस्प्ले - इस फोन में 6.56 इंच की स्क्रीन से HD+ IPS डिस्प्ले मिलेगा। इसमें वॉटरड्राप noch डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 60 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल का रेजल्यूशन मिलता है।

कैमरा – यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है। कंपनी ने इसमें 13 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ दिया है। इसके अलावा फोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रैम और इंटरनल स्टोरेज- इस फोन में 4 GB रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही मेमोरी कार्ड के जरिये एक्सटर्नल मेमोरी का भी विकल्प दिया गया है।

ओएस – इस स्मार्टफोन को Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 ओएस के साथ लांच किया गया है।

बैटरी- इसमें 5,000 mAh की बैटरी लगी है। इसको चार्ज करने के लिए 33 W का फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।

नेटवर्क - यह एक 4G स्मार्टफोन है।

रंग- ओप्पो ने इस फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर के साथ बाज़ार में उतारा है।

वजन- इस फोन का 187 ग्राम है।

अन्य फीचर्स- इस फोन में डुअल सिम, 3.5 mm जैक, वाई फ़ाई, और ब्लूटूथ 5.1 जैसे सभी फीचर्स भी दिए गए हैं।

कीमत

Oppo A57e की भारत में कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स पर मिलेगा। हालांकि यह फ्लिप्कार्ट पर तो उपलब्ध हो भी चुका है।

Next Story