व्यापार

16 नंवबर को लॉन्च होगी सिर्फ ₹4 लाख वाली इलेक्ट्रिक कार

Admin Delhi 1
10 Nov 2022 8:05 PM IST
16 नंवबर को लॉन्च होगी सिर्फ ₹4 लाख वाली इलेक्ट्रिक कार
x

मुंबई: आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं। आपने कोई कार पंसद भी कर ली है, तब हम आपसे कहेंगे बस 6 दिन रुक जाइए। दरअसल, 16 नंवबर को मुबंई बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप PMV इलेक्ट्रिक देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसे EaS-E नाम दिया है। ये ई-कार माइक्रो कैटेगरी की होगी। यानी इसमें 2 पैसेंजर ही ट्रैवल कर पाएंगे। कार में आगे की तरफ सिंगल सीट होगी। जबकि बैक सीट की लंबाई फ्रंट सीट से ज्यादा होगी। यानी इस पर एक पैसेंजर के साथ एक बच्चा भी आसानी से बैठ पाएगा। माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4 लाख रुपए होगी।

वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 160km होगी। लॉन्चिंग के साथ ये देश की नई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी। वहीं, टाटा टियागो ईवी की सेल्स बिगाड़ सकती है। चलिए आपको इस कार के सभी फीचर्स के बारे में ग्राफिक की मदद से बताते हैं।

Next Story