व्यापार
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर चल रही बातचीत से व्यापार, निवेश और इनोवेशन के संबंधों को बढ़ाने का रास्ता खुलेगा : पीयूष गोयल
jantaserishta.com
5 Nov 2025 5:41 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन से अपनी मुलाकात को बेहतरीन बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के साथ अपनी बढ़ती पार्टनरशिप को भारत बहुत अधिक महत्व देता है।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर चल रही बातचीत से व्यापार, निवेश और इनोवेशन के संबंधों को बढ़ाने का रास्ता खुलेगा। हम इस पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के अपने साझा इरादे को लेकर उत्साहित हैं।"
उन्होंने बताया कि वे न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर और ट्रेड मिनिस्टर टॉड मैकक्ले के साथ इंडियन कम्युनिटी इवेंट में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने इस इवेंट में अपने संबोधन को लेकर जानकारी देते हुए कहा, "मैंने पीएम मोदी के भारत-न्यूजीलैंड पार्टनरशिप को मजबूत बनाने के विजन के बारे में बात की और बताया कि किस प्रकार एक फेयर और बैलेंस्ड एफटीए नए अवसरों को पेश कर सकता है। साथ ही, किस प्रकार इस एफटीए से दोनों तरफ के लोगों को फायदा पहुंचा सकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपने भारतीय डायस्पोरा के शानदार योगदान पर भी जोर दिया, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।" केंद्रीय मंत्री गोयल ने अपने संबोधन में कहा, "हमने लगातार डायरेक्ट और इनडायरेक्ट दोनों तरह के टैक्स कम किए हैं। अब ऐसे कानूनों से क्रिमिनलाइजेशन का कोई खतरा नहीं है, जो छोटी-मोटी गलतियों के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हैं। कोशिश यह है कि भारत को एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनाया जाए।"
उन्होंने कार्यक्रम में भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को लेकर कहा, "न्यूजीलैंड के साथ एक संभावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट न केवल हमारे ट्रेड और इन्वेस्टमेंट संबंधों को मज़बूत करेगा, बल्कि दुनिया को एक बड़ा संदेश देगा कि न्यूजीलैंड और भारत एक-दूसरे के करीब आ गए हैं। हम न्यूजीलैंड और भारत के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे, बिजनेस के नए मौके देंगे, रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे और दोनों देशों के आर्थिक विकास में योगदान देंगे। क्योंकि दोनों ही देशों के लिए इंक्लूसिव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट हमारी फिलॉसफी के मूल में है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





