व्यापार

17 फरवरी को लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 2 5G, जानें फीचर्स

Tara Tandi
14 Feb 2022 4:20 AM GMT
17 फरवरी को लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 2 5G, जानें फीचर्स
x
वनप्लस की मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज नॉर्ड के नए फोन OnePlus Nord CE 2 5G को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। OnePlus Nord CE 2 5G को 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। OnePlus Nord CE 2 5G को कुछ दिन पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया है जहां फोन की डिजाईन और कलर्स के बारे में जानकारी मिली है, हालांकि फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी भी राज ही हैं।

वनप्लस की मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज नॉर्ड के नए फोन OnePlus Nord CE 2 5G को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। OnePlus Nord CE 2 5G को 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग तारीख कंफर्म हो गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord CE 2 5G को मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
OnePlus Nord CE 2 5G को कुछ दिन पहले ही कंपनी की साइट पर देखा गया है जहां फोन की डिजाईन और कलर्स के बारे में जानकारी मिली है, हालांकि फोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी भी राज ही हैं। वनप्लस ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि फोन को मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Nord CE 2 5G में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन को बहामास ब्लू और ग्रे मिरर कलर में पेश किया जाएगा। रैम और स्टोरेज के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोन को 256 जीबी तक की स्टोरेज और 8 जीबी तक रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
जहां तक कैमरे का सवाल है तो OnePlus Nord CE 2 5G को 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा। फोन में एक 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर भी होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वनप्लस के इस फोन को 4500mAh की बैटरी और 65W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Next Story