व्यापार
OnePlus Nord 3 5G के फीचर्स कन्फर्म, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, 5 जुलाई को होगा लॉन्च
Apurva Srivastav
2 July 2023 5:00 PM GMT

x
वनप्लस अगले हफ्ते अपने दो स्मार्टफोन और एक ईयरबड लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड 5 जुलाई को नॉर्ड समर लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रहा है। इस इवेंट में कंपनी कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है, जिसका मुख्य आकर्षण वनप्लस नॉर्ड 3 5G होगा। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए वनप्लस ऐस 2V का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
हालांकि, कंपनी इसे कुछ बदलावों के साथ लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। आने वाले वनप्लस नॉर्ड 3 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग मिलेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई फीचर्स का खुलासा किया है।
क्या होंगे फीचर्स?
स्मार्टफोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। हैंडसेट दो कलर वेरिएंट में आएगा- टेम्पेस्ट ग्रे और मिस्टी ग्रीन। हैंडसेट में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है।
डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन 16GB तक रैम ऑप्शन के साथ आएगा। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.1 पर काम करेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका मुख्य लेंस 50MP Sony IMX890 सेंसर होगा। इस सेंसर का इस्तेमाल वनप्लस 11 में भी किया गया है।
स्मार्टफोन OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का तीसरा सेंसर मिलेगा। फ्रंट में कंपनी 16MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है।
OnePlus Nord 3 5G को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ आएगी। इसके साथ ही कंपनी वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट और वनप्लस नॉर्ड बड्स 2r भी लॉन्च करेगी।
कितनी होगी लागत?
स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत की घोषणा 5 जुलाई को की जाएगी। उम्मीद है कि कंपनी इसे मिड रेंज बजट में लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस को शुरुआती बजट 30 से 35 हजार रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो iQOO Neo 7 5G स्मार्टफोन 32,999 रुपये तक की शुरुआती कीमत पर आ सकता है। ऐसे में वनप्लस इस फोन को प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च कर सकता है।
Next Story