व्यापार

OnePlus 10RT होगा वनप्लस का अगला स्मार्टफोन, जाने फीचर्स और कीमत

Subhi
3 July 2022 9:59 AM GMT
OnePlus 10RT होगा वनप्लस का अगला स्मार्टफोन, जाने फीचर्स और कीमत
x
OnePlus ने अभी अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T 5G को भारत में लांच ही किया है। इस फोन की बिक्री 5 जुलाई से शुरू होगी। तो वहीँ अब कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन के लांच की खबरें आ रही हैं।

OnePlus ने अभी अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T 5G को भारत में लांच ही किया है। इस फोन की बिक्री 5 जुलाई से शुरू होगी। तो वहीँ अब कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन के लांच की खबरें आ रही हैं। वनप्लस अपने नए फोन OnePlus 10RT को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस का यह नया फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर देखा गया है। इस रिपोर्ट से फोन के कुछ फीचर्स का भी पता चला है, जो फोन के लांच से पहले ही लीक हो चुके हैं।

OnePlus 10RT के संभावित फीचर्स

कैमरा- वनप्लस 10RT में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इनमें 50 MP का Sony IMX766 मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है जो OIS यानी Optical Image Stabilization के साथ आ सकता है। इसके अलावा 8 MP और 2 MP के अन्य बैक कैमरे लगे हो सकते हैं। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है।

प्रोसेसर- OnePlus 10RT में Qualcomm Snapdragon 888 Plus ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा हो सकता है।

डिस्प्ले - इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर AMOLED Display मिल सकता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

रैम और मेमोरी - इस फोन में 8 GB या 12 GB की रैम और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

बैटरी- कंपनी इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग फीचर के होने की भी उम्मीद है।

ओएस - यह फोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 के साथ लांच हो सकता है।

नेटवर्क- यह फोन 5G नेटवर्क के साथ आ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 10RT की कीमत 45,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालाँकि ये अनुमानित कीमत है। कंपनी ने OnePlus 10RT के लांच पर अभी कुछ नहीं बताया है। हालाँकि ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को अक्टूबर में लांच कर सकती है।


Next Story