व्यापार

5000mAh बैटरी से लैस होगा OnePlus 10 स्मार्टफोन, जानें कीमत

Subhi
15 Nov 2021 12:04 PM IST
5000mAh बैटरी से लैस होगा OnePlus 10 स्मार्टफोन, जानें कीमत
x
OnePlus की अपकमिंग OnePlus 10 स्मार्टफोन सीरीज पिछले कई दिनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

OnePlus की अपकमिंग OnePlus 10 स्मार्टफोन सीरीज पिछले कई दिनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिससे इस अगामी सीरीज के OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। अब टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इस डिवाइस की बैटरी बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं...

न्यूजबाइट्स की खबर के मुताबिक, मुकुल शर्मा का दावा है कि वनप्लस का नया स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro 125W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसके अलावा शर्मा का कहना है कि Realme GT 2 Pro, OPPO Find X4 और OPPO Reno8 Pro जैसे डिवाइस भी इस ही फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ग्लोबल बाजार में दस्तक देंगे। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।
मिल सकती है 5000mAh की बैटरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आते हैं। लेकिन OnePlus 10 Pro में पहली बार 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा, जो कि गेम चेंजर सबित हो सकता है। इतना ही नहीं इसमें 5000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है, जिसे केवल 20 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर वनप्लस 10 प्रो की लन्चिंग, कीमत या फीचर्स को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
OnePlus 10 Pro के अन्य संभावित फीचर्स
अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में पंच-होल कट आउट, पतले बेजल, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और चौकोर शेप कैमरा दिया जाएगा। इसमें 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा अगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 898 चिपसेट, 12GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। साथ ही इसमें Android 12 समेत डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2, 5G और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर का सपोर्ट मिलेगा।
OnePlus 10 Pro की संभावित कीमत
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन की कीमत 60,000 से 70,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इस फोन को कई कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

Next Story