व्यापार
OMG! खाते में अचानक से जमा हुए 11677 करोड़, खुशी का ठिकाना नहीं, फिर आगे क्या हुआ?
jantaserishta.com
16 Sept 2022 8:54 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
गांधीनगर: अचानक बैंक खाते में करोड़ों रुपये आ जाने से पहले तो लोग परेशान हो जाते हैं, और फिर जहां-तहां खर्च कर देते हैं. लेकिन गुजरात के एक शख्स को अचानक अपने डीमैट अकाउंट में करोड़ों रुपये दिखते ही, उसने सबसे पहले उसमें से थोड़ा रकम शेयर बाजार में निवेश कर दिया.
दरअसल, बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी खामी की वजह से अक्सर अनजान आदमी के खाते में गलती से मोटी रकम जमा होने के मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन अब गुजरात के अहमदाबाद में एक अलग ही मामला सामने आया है. यहां बैंक की गड़बड़ी की वजह से रमेश सागर नामक शख्स के डीमैट खाते में 11,677 करोड़ रुपये जमा हो गए.
दरअसल, रमेश सागर पिछले 5-6 साल से शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं और एक साल पहले उन्होंने कोटक सिक्योरिटीज के साथ अपना डीमैट खाता खोला था. उन्होंने बताया कि 26 जुलाई, 2022 को अचानक मेरे खाते में 116,77,24,43,277 रुपये दिखने लगे. सागर ने फटाफट इनमें से 2 करोड़ रुपये का शेयर बाजार में लगा दिया और उसपर 5 लाख रुपये मुनाफा भी कमा लिया. लेकिन उसी रात 8 बजे बैंक ने राशि वापस ले ली.
इसकी भनक बैंक को लगते ही तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए इस बड़ी रकम को वापस ले लिया. लेकिन इस बीच उस रकम से सागर तब तक 5 लाख रुपये कमा चुके थे. रमेश सागर की मानें तो सिर्फ अन्य डीमैट खाताधारक भी उस दिन जैकपॉट पाने के लिए भाग्यशाली थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





