व्यापार

बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा ओला स्कूटर, अब सरकार ने दिए जांच के आदेश

jantaserishta.com
29 March 2022 12:29 PM IST
बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा ओला स्कूटर, अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
x

नई दिल्ली: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है. ऐसे में शनिवार को पुणे में Ola Scooter में लगी आग की घटना को लेकर सरकार गंभीर है. इस घटना का संज्ञान लेते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमानी ने बिजनेस टुडे टीवी से कहा, ''सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) में लगी आग की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं. विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र के स्वतंत्र विशेषज्ञ इस घटना की जांच करके अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेंगे.''
पुणे के धनोरी इलाके में शनिवार को Ola Electric कंपनी के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में सड़क पर खड़े-खड़े अचानक आग लगने की घटना सामने आई थी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. स्कूटर में आग लगने का कारण इसकी बैटरी में खामी आना बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया. तब से लोगों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से एक बहस छिड़ गई है.
मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी भी दी कि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेफ्टी को बहुत ज्यादा संजीदगी से ले रही है. उसने इस घटना के असल कारण की पहचान करने के लिए गहरी जांच-पड़ताल करने को कहा है.
इस बीच बेंगलुरू की ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि इस मामले में जांच शुरू की जा चुकी है. कंपनी इस जांच से जुड़े अपडेट एक-दो दिन में शेयर करेगी. कंपनी इस स्कूटर के ग्राहक के साथ भी संपर्क में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story