व्यापार
रूसी उत्पादन में कटौती की आशंका से तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि
jantaserishta.com
14 Feb 2023 10:09 AM IST

x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| रूसी तेल उत्पादन में कटौती की संभावना को देखते हुए तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। मार्च डिलीवरी के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में 42 सेंट या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 80.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अप्रैल डिलीवरी के लिए ब्रेंट क्रूड लंदन आईसीई फ्यूचर्स एक्सचेंज में 22 सेंट या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 86.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। रूसी उप प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि देश मार्च में अपने तेल उत्पादन में 5 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती की योजना बना रहा है।
नोवाक ने कहा कि कटौती का उद्देश्य बाजार की स्थिति में सुधार करना है। उन्होंने यह दोहराया कि देश किसी भी पश्चिमी मूल्य सीमा का पालन नहीं करेगा।
व्यापारियों को भी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है। जनवरी के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मंगलवार को जारी होगा।
शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के लिए, डब्ल्यूटीआई 8.6 प्रतिशत और ब्रेंट 8.1 प्रतिशत बढ़ा।
Tagsरूसी तेल उत्पादनरूसी तेलरूसतेल की कीमतों में वृद्धितेल कीमतrussian oil productionrussian oilrussiaoil prices riseoil price
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





