व्यापार

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जारी किए अपने शहर में जानें ताजा भाव

Teja
7 April 2022 6:51 AM GMT
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जारी किए अपने शहर में जानें ताजा भाव
x
सरकारी तेल कंपनियों ने आज को पेट्रोल-डीजल की ताबड़तोड़ बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सरकारी तेल कंपनियों ने आज को पेट्रोल-डीजल की ताबड़तोड़ बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत दी है। कई दिनों से लगातार बढ़ रहीं कीमतों को आज स्थिर रखा और कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे पहले बुधलवार (6 अप्रैल) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

इस तरह पिछले 17 दिनों में अबतक 14 बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़तरी हो चुकी है। इस तरह 17 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
आपको बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक दोनों ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
दिल्ली में आज पेट्रोल 105 रुपये 41 प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 96 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में, पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 120.51 रुपये और 104.77 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर 122.93 105.34
मुंबई 120.51 104.77
भोपाल 118.14 101.16
जयपुर 118.03 100.92
रांची 108.71 102.02
पटना 116.23 101.06
चेन्नई 110.85 100.94
बेंगलुरु 111.09 94.79
कोलकाता 115.12 99.83
दिल्ली 105.41 96.67
आगरा 105.03 96.58
लखनऊ 105.25 96.83
अहमदाबाद 105.08 99.43
चंडीगढ़ 104.74 90.83
पोर्ट ब्लेयर 91.45 85.83
गौरतलब है कि यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लग रही है।
इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के भाव
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं।



Next Story